Punjab: आ गई एक और छुट्टी, बंद रहेंगे School और दफ्तर, आदेश जारी

Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2024 03:21 PM

holiday in jalandhar

नगर निगम की सीमा अधीन सरकारी और प्राईवेट शैक्षिक संस्थानों ( स्कूलों, कालेजों और आई.टी.आईज़) बंद रहेंगे

जालंधर: जालंधर वासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल,  भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव सम्बन्धित 16 अक्तूबर को शहर में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनज़र डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 16 अक्तूबर 2024 को दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी के आदेश जारी किए है। 

ऐसे में जालंधर नगर निगम की सीमा अधीन सरकारी और प्राईवेट शैक्षिक संस्थानों ( स्कूलों, कालेजों और आई.टी.आईज़) में दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी की जाएगी। जारी आदेशों अनुसार 16 अक्तूबर को जालंधर शहर में शोभा यात्रा सजाई जानी है और लोगों की भावनाओं को समझते हुए यह आदेश दिए गए है।

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को पंजाब चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कारपोरेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!