तेज रफ्तार स्कूल बस का कहर, व्यक्ति की दर्दनाक मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 21 Sep, 2024 11:15 AM

high speed school bus wreaks havoc person dies a painful death

लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मेन जी.टी. रोड पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था जब एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी।

पंजाब डेस्क: लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मेन जी.टी. रोड पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था जब एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान राम विलास रजक निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। 

वहीं मृतक के दामाद परवीन कुमार ने बताया कि उसका ससुर एक फैक्टरी में काम करता था। उनकी तीन बेटियां हैं। वह सुबह काम के लिए निकले थे कि खाने का डिब्बा घर पर ही भूल गए। वह खाना लेकर पीछे गया तो उसने देखा कि उसका ससुर सड़क पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह काफी दूर जाकर गिर गए और वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!