STF को मिली बड़ी सफलता, 10 करोड़ की Heroin सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 03 Mar, 2023 04:04 PM

heroin recovered by stf

10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

लुधियाना (अनिल): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की लुधियाना यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक नशा तस्कर को 10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस बारे में एस. टी. एफ. के प्रभारी हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक विशेष मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर  हेरोइन की बड़ी खेप लेकर स्कूटी पर मोती नगर इलाके में अपने ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहा है। 

इस पर एस. टी. एफ. ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को काले रंग की स्कूटी पर आते देखा। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो स्कूटी सवार व्यक्ति  से 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है।  पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!