सुबह-सुबह दिन चढ़ते ही छाया अंधेरा, लुधियाना में भारी बारिश के साथ गिरे ओले

Edited By Vatika,Updated: 01 Feb, 2024 01:17 PM

heavy rain in ludhiana

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरा दिन बारिश और ओलावृष्टि रहेगी।

लुधियाना(डेविन) : महानगर में सुबह से हो रही बारिश ने एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। जिससे एक बार फिर  ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरा दिन बारिश और ओलावृष्टि रहेगी। 

अचानक दिन चढ़ते ही अंधारा छा गया और हलकी बारिश से लोग बचते नजर आए क्योंकि सर्दी के मौसम में बारिश की लपेट में आने से सर्दी, जुकाम व बुखार होने की सम्भावना अधिक हो जाती है वहीं इसलिए बारिश की चपेट में आने से बचना ही उपाय है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज रिकार्ड किया गया तापमान का पारा, न्यूनतम तापमान का पारा 11.6 डिग्री सैलसीयस, अधिक्तम तापमान का पारा 19.5 डिग्री सैलसीयस, सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत, शाम के समय हवा में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत रही वहीं बारिश 4.0 मिलीमीटर रिकार्ड की गई और दिन की लम्बाई 10 घंटे 42 मिंट रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!