गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर चले चाकू, आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Apr, 2026 03:30 PM

gurdwara sahib

शहर की न्यू यादविंदर कॉलोनी में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर बुलाई गई मीटिंग के दौरान हुई तकरारबाजी खूनी संघर्ष में बदल गई।

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर की न्यू यादविंदर कॉलोनी में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर बुलाई गई मीटिंग के दौरान हुई तकरारबाजी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस झगड़े के दौरान चाकू लगने के कारण मनप्रीत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह बुरी तरह घायल हो गया जो इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। थाना अनाज मंडी पटियाला की पुलिस ने कुलबीर सिंह की शिकायत पर रणजीत सिंह, विक्रम सिंह अमरजीत सिंह, जग्गी सिंह (पूर्व प्रधान), उसके साले पीटर और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

शिकायतकर्ता कुलबीर सिंह के अनुसार 19 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान प्रधान अमरजीत सिंह के साथ उनकी कहासुनी हो गई। जब वे गुरुद्वारा साहिब से बाहर आए तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसी दौरान विक्रम सिंह ने उनके बेटे मनप्रीत सिंह और उन पर चाकू से वार किए। मनप्रीत सिंह को कई बार चाकू मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन है। कुलबीर सिंह ने आशंका जताई कि हमलावरों से उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है और वे लगातार उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस से यह भी मांग की कि उनके बेटे मनप्रीत सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!