पाकिस्तान के लाहौर को खालिस्तान की राजधानी दिखाता है 'Google'

Edited By Vaneet,Updated: 27 Nov, 2019 06:10 PM

google search shows lahore as capital of khalistan

सर्च इंजान गूगल पाकिस्तान के लाहौर को खालिस्तान की राजधानी बता रहा है।...

अमृतसर: सर्च इंजन गूगल पाकिस्तान के लाहौर को खालिस्तान की राजधानी बता रहा है। गूगल में सामान्य रूप से सर्च करने पर विकिपीडिया का एक अंश सामने आता है। इसमें लिखा गया है कि पश्चिमी भारत और पूर्वी पाकिस्तान को हिस्सों को मिलाकर नई सीमाओं के साथ नया बनाया गया राज्य खालिस्तान कहलाएगा। इसकी घोषित राजधानी लाहौर होगी। दिलचस्प बात यह है कि विकिपीडिया की सभी प्रविष्टियां इस तथ्य को उजागर करती हैं कि खालिस्तानी अलगाववादियों के इस राज्य में भारत-पाकिस्तान दोनों का पंजाब प्रदेश शामिल है। इसमें खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, सिंध, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और तथाकथित रूप से जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कुछ हिस्सों को शामिल बताया गया है।  

Image result for google"

अलगाववादी खालिस्तान झंडे पर एक नजर डालें तो इसकी पृष्ठभूमि में नीले और केसरिया रंग के साथ अग्र भाग में सिख प्रतीक चिन्ह खंडा दिखाई देता है। अमेरिका के अलगाववादी नेता और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कानूनी सलाहकार और अलगाववादी आंदोलन के प्रमुख प्रचारक गुरपतवंत सिंह पन्नून गूगल सर्च के इन परिणामों को देखकर हैरानी जताते हैं।बता दें कि लाहौर सिख साम्राज्य का एक ऐसा शहर था जिसे महाराजा रणजीत सिंह द्वारा स्थापित किया गया था और उनके वंशजों ने यहां सदियों तक शासन किया था।

PunjabKesari
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!