Edited By Kamini,Updated: 03 Aug, 2022 05:35 PM

पी.जी.आई. में मुफ्त इलाज को लेकर 'आप' के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है।
चंडीगढ़ : पी.जी.आई. में मुफ्त इलाज को लेकर 'आप' के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पी.जी.आई. में कल से फिर पंजाब के लोगों का मुफ्त इलाज शुरु होगा, आयुष्मान योजना के तहत फिर इलाज होगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने पी.जी.आई. को इलाज के लिए राशि भेज दी है। पैसो का भुगतान न होने के चलते पी.जी.आई. में मरीजों के इलाज को रोक दिया गया था।
बता दें चंडीगढ़ में पी.जी.आई. में आयुष्मान योजना के तहत पंजाब के मरीजों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया गया था। 1 अगस्त से स्कीम के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधा बंद कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार पर 16 करोड़ रुपए की राशि पैंडिंग है जिसका भुगतान नहीं हुआ था। 21 दिसंबर 2021 से सरकार ने पैसे नहीं दिए जिसके चलते पी.जी.आई. में पंजाब के मरीजों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया गया था। गौरतलब है कि जी.एम.सी.एच.-32 ने पहले ही मरीजों के मुफ्त इलाज पर रोक लगा दी थी। पंजाब सरकार पर जी.एम.सी.एच.-32 का 2.20 करोड़ रुपए का बकाया पैंडिंग हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here