Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2026 05:00 PM

पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू किया गया है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू किया गया है। इसके तहत पूरे पंजाब में नशे के लिए बदनाम इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन के तहत अलग-अलग मामलों में भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
गुरदासपुर में भी थाना सिटी और सदर पुलिस द्वारा संयुक्त तौर पर डी.एस.पी. शाहबाज सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला इस्लामाबाद, चानन शाह श्मशान घाट और मान कौर सिंह जैसे ड्रग्स के लिए बदनाम इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध इलाके के हर कोने की तलाशी ली गई और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। डी.एस.पी. शाहबाज सिंह के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान हुई रिकवरी और गिरफ्तारियों के आंकड़े जल्द ही मीडिया के साथ शेयर किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here