डेरा राधा स्वामी ब्यास की संगत के लिए अच्छी खबर, डेरे की तरफ से जारी हुआ यह नोटिफिकेशन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2021 11:51 AM

good news for the sangat of dera radha swami beas

राधा स्वामी डेरा ब्यास की तरफ से कोविड-19 के चलते सभी सतसंग घरों में होने वाले सतसंग प्रोगरामों को रद्द कर दिया गया था।इसके साथ ही दूर से डेरा ब्यास आने वाले श्रद्धालुओं और एन.आर.आई. की आमद पर भी रोक लगा दी गई थी। इस कारण करीब दो साल से संगत डेरा...

बाबा बकाला साहिब (राकेश): राधा स्वामी डेरा ब्यास की तरफ से कोविड-19 के चलते सभी सतसंग घरों में होने वाले सतसंग प्रोगरामों को रद्द कर दिया गया था।इसके साथ ही दूर से डेरा ब्यास आने वाले श्रद्धालुओं और एन.आर.आई. की आमद पर भी रोक लगा दी गई थी। इस कारण करीब दो साल से संगत डेरा ब्यास और सतसंग घरों के साथ जुड़ नहीं सके थे।

अब देश में हालात आम होने पर डेरा ब्यास के प्रबंधकों की तरफ से देश भर के सैंटरों और सब-सैंटरों में सतसंग करने की इजाजत दे दी गई है। इस संबंधी जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 500 लोगों की सामर्थ्य वाले पंडालों को इजाजत मिली है। इस दौरान डबल्यू.एच.ओ की तरफ से जारी गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंस को बरकरार रखने की हिदायत भी दी गई है। 1 अक्तूबर से शुरू की गई यह हफ्तावार कवायद के चलते हरे रविवार सुबह सतसंग किया जा रहा है। डेरा ब्यास की तरफ से किए गए इस अहम फैसले के बाद डेरा ब्यास के साथ जुड़ी संगत और श्रद्धालुओं के मन में खुशी देखने को मिल रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!