Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 04:59 PM

सोने और चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली है।
पंजाब डेस्क: सोने और चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,000 रुपए रिकॉर्ड की गई, जो सोमवार को 1,51,200 रुपए थी। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,360 रुपए पर पहुंच गया, जो सोमवार को 1,40,620 रुपए पर था। चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। मंगलवार को चांदी के दाम 2,41,600 रुपए पर पहुंच गया, जो सोमवार को 2,38,500 रुपए पर थी।
MCX पर ताजा दाम
वहीं MCX पर 7 अप्रैल को सोने का भाव 0.12 फीसदी उछलकर 1,50,159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 0.30 फीसदी की तेजी आई है, ये एक किलोग्राम 2,34,072 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने में गिरावट और चांदी में तेजी दर्ज की गई है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 5,000 रुपए बढ़कर 2.42 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था।
ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के शुरू में दिखी थी थोड़ी तेजी
बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बावजूद दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के शुरू में सोने-चांदी में थोड़ी तेजी दिखी लेकिन इसके बाद से अबतक करीब 22 फीसदी की गिरावट इन कीमती धातुओं में आ चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन धातुओं ने 2026 की शुरुआत में भी तेजी दिखाई थी। जनवरी के अंत में सोना 5,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 121 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे। हालांकि, युद्ध के लंबा खिंचने और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव के चलते इनकी रफ्तार थम गई।