GNDU ने की सेमेस्टर परीक्षाओं की घोषणा

Edited By Urmila,Updated: 15 Jan, 2022 02:44 PM

gndu announces semester exams

कोविड के चलते सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं जिसके चलते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने ...

जालंधरः कोविड के चलते सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं जिसके चलते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए सभी कॉलेजों की परीक्षाएं 20 से 25 जनवरी तक ऑनलाइन मोड स्तर पर लिए जाएंगे। इसके अलावा लिखित परीक्षाएं 27 जनवरी को शुरू होंगी। इसमें कॉलेजों में पहले, तीसरे, पांचवें सातवें और नौंवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। लिखित परीक्षाओं की डेटशीट भी ऑनलाइन या ईमेल जरिए जल्द ही बता दी जाएंगी। री-अपीयर या प्राइवेट परीक्षाएं भी रेगलुर परीक्षाओं के साथ ही ली जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: Corporation Ranking: शहर में सबसे साफ-सुथरी है मॉडल टाऊन मार्केट

प्राइवेट व री-अपीयर या अन्य एडिशनय विषयों के लिए ऑनलाइन सूचित किया जाएगा। इसकेलिए स्टूडेंट्स की ईमेल या आईडी रजिस्ट्री करनी होगी। परीक्षाएं लेने के लिए सीनियर प्रोफेसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। आपको बता दें कि पंजाब या चंडीगढ़ में चल रहे आंदोलन कारण यह परीक्षाएं पोस्टपपोन कर दी गई थी। हड़ताल के चलते टीचर्स हड़ताल पर चल रहे थे परंतु चुनाव संहिता लगने के कारण अब यह क्लासिस ऑनलाइन शुरू कर दी गई हैं। प्रेक्टिकल परीक्षा लेने वाले टीचर्स की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षाओं बारे विद्यार्थियों को पूरी तरह से जानकारी पहुंचाएं और यकीनी बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!