नाबालिगा का अपहरण कर एक सप्ताह तक बनाता रहा हवस का शिकार, मन भर गया तो अकेली को छोड़ भागा

Edited By Mohit,Updated: 31 Jul, 2020 06:10 PM

girl rape case in ludhiana

विवाह का झांसा देकर एक युवक अपने पूर्व मकान मालिक की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी का अपहरण कर........

लुधियाना (स.ह): विवाह का झांसा देकर एक युवक अपने पूर्व मकान मालिक की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। एक सप्‍ताह बाद जब उसका मन नाबालिगा से भरा गया तो उसे अकेली छोड़कर भाग गया। टिब्बा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी असिस्टैंट सब इंस्‍पेक्‍टर गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी विमल कुमार यादव मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के थाना अनायत नगर मिलकीपुर के गांव पहिलरीन कापूरवा का रहने वाला है और पहले न्‍यू विजय नगर के घर में किराए पर रहता था। इस दौरान आरोपी ने मकान‍मालिक की नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फांस लिया।

करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी वहां से कमरा खाली करके चला गया। 10 दिन पहले उसने विवाह का झांसा देकर नाबालिगा को बहला-फुसलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने एक सप्‍ताह तक नाबालिगा को थाना डेहलों के अंतर्गत आते गांव आलमगीर में रखा। जहां हर रोज उसका शोषण करता रहा। 3 दिन पहले उसे अकेली छोड़कर फरार हो गया।

27 जुलाई को नाबालिगा ने अपने परिवार वालों को फोन किया और सारी आपबीती सुनाई। वह जाकर उसे आलगीर से लेकर आए और पुलिस को इसकी सूचना दी। गुरदेव बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्‍कर्म व पोस्‍को एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है, लेकिन शिकायतकर्ता के पास न तो उसकी कोई फोटो है और न ही यहां का पता। आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। मुलाजिमों की कमी के चलते नाबालिगा का शनिवार को मेडीकल करवाया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!