ऑनर किलिंग: Love Marriage से खफा माता-पिता ने किया लड़की का कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 19 Mar, 2021 09:55 AM

girl killed by parents due to love marriage

गांव कलीपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।

बुढलाडा (बांसल): गांव कलीपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में एक लड़की द्वारा प्रेम विवाह करने से खफा उसके माता-पिता व रिश्तेदारों ने उसका गला घोंट कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सुखजीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी गांव बलियाल (रतिया) अपने ही गांव के लड़के भुपिंदर सिंह के साथ 2019 में प्रेम विवाह कर पटियाला में रह रही थी। लड़की के पिता समेत अन्य रिश्तेदारों को जब उनके निवास का पता चला तो वे लड़की को मारपीट कर अगवा करके उसके ननिहाल गांव कलीपुर में ले आए और गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!