चलती बस का स्टीयरिंग लॉक, खिड़की से बाहर गिरी लड़की, मची भगदड़

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2026 02:21 PM

bus accident steering lock

बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक होने के कारण ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया और बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई।

जीरकपुर (धीमन): चंडीगढ़ से हल्द्वानी जा रही सी.टी.यू. की डीलक्स बस जीरकपुर में हादसे का शिकार हो गई। बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक होने के कारण ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया और बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बस की खिड़की से सड़क पर जा गिरी। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस संबंध में सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई। हाइड्रोलिक मशीन की मदद से हादसे के शिकार वाहनों को सड़क से हटा कर ट्रैफिक बहाल किया गया। कुछ यात्रियों को टूटे शीशों के कांच लकने से चोट लगी है। घायलों को GMCH-32 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह 

बस ड्राइवर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि जैसे ही बस पुल से नीचे उतरी को अचानक बस की इलेक्ट्रिक पावर बंद हो गई और स्टीयरिंग लॉक हो गया। इस वजह से बस का कंट्रोल खो गया और वह कैंटर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे से बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। उनके मुताबिक घायल लड़की मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती है। उसके सिर में चोट लगी थी लेकिन एक्स-रे रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई।

दूसरी बस से भेजे यात्री 

हादसे के समय बस में करीब 6 से 7 यात्री थे। हादसे के बाद उन्हें दूसरी C.T.U. बस से उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया। हादसे वाली बस को जांच के लिए चंडीगढ़ वर्कशॉप भेजा गया है, जहां पता लगाया जाएगा कि बस के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में अचानक क्या खराबी आई, जिससे स्टीयरिंग लॉक हो गया। जीरकपुर थाने के S.H.O. सतिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!