ATGF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टरों के गुर्गे हथियारों सहित काबू

Edited By Kalash,Updated: 17 Jul, 2024 01:19 PM

gangster lawrence bishnoi and goldie brar s henchmen arrested

इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार ए.जी.टी.एफ. ने राजस्थान व बठिंडा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों को काबू किया है। काबू किए गए 3 गुर्गों से दो पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि काबू किए गए आरोपियों का क्रमिनल बैकग्राउंड है और वह विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!