नशे का विरोध पड़ा भारी! आधी रात घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2026 06:14 PM

family attacked with sharp weapons

जिले के गांव तुंगवाली में नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया।

बठिंडा (विजय वर्मा): जिले के गांव तुंगवाली में नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि देर रात करीब 12:15 बजे कुछ लोग घर में घुस आए और सो रहे परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में 2 परिवारों के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

पुलिस चौकी भुच्चो के जांच अधिकारी एएसआई बिकर सिंह के अनुसार, हमले में महिंगा सिंह (40) के सिर और बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर, माता बलविंदर कौर, चाचा जोधा सिंह (55) और भतीजे संदीप सिंह (35) भी घायल हुए हैं। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि हमलावर उनके पड़ोस के ही रहने वाले हैं। कुछ समय पहले महिंगा सिंह ने घर के मोड़ पर संदिग्ध लोगों के जमावड़े का विरोध किया था। 

PunjabKesari

परिवार का कहना है कि उन्हें वहां नशे से जुड़ी गतिविधियां होने का संदेह था। इसी रंजिश में आरोपियों ने आधी रात घर में घुसकर हमला किया। एएसआई बिकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और माहौल पर लगातार नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!