Video: जेल में सात फेरे लेगा पंजाब का नामी गैंगस्टर, लाल जोड़ा पहन दुल्हन ने ली Entry

Edited By Vatika,Updated: 30 Oct, 2019 12:34 PM

पंजाब की अतिसुरक्षित मानी जाने वाली नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में आज शहनाई बजेगी।

नाभाः पंजाब की अतिसुरक्षित मानी जाने वाली नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में आज शहनाई बजेगी। दरअसल, दो हत्याओं के बाद उम्र कैद की सजा काट रहे पंजाब के नामी गैंगस्टर मनदीप सिंह का आज जेल में विवाह हो रहा है। मनदीप सिंह का विवाह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर 30 अक्तूबर को तय किया गया था। 

PunjabKesari

जेल के बाहर पुलिस छावनी में तबदील 
ऐसा पहली बार होगा कि किसी गैंगस्टर का विवाह जेल में हो रहा है। गैंगस्टर मनदीप सिंह की दुल्हन जेल में पहुंच चुकी है और शादी को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुरी तरह पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। यह विवाह बाहर नहीं बल्कि जेल के अंदर ही हो रहा है और जेल के बाहर पुलिस छावनी में तबदील हो गई है। 

PunjabKesari

मनदीप ने शादी के लिए जेल प्रशासन से मांगी थी छुट्टी 
बता दें कि मोगा के गांव दौधर निवासी मनदीप सिंह उर्फ धरू ने तीन साल पहले अपनी शादी के लिए जेल प्रशासन से छुट्टी मांगी थी। 21 दिसंबर, 2016 को पवनदीप कौर के साथ उसका विवाह होना था। किसी कारणवश विवाह के लिए उसे पैरोल नहीं मिली, तो पवनदीप कौर ने मनदीप की फोटो के साथ ही विवाह की रस्में पूरी कर ली। तब से पवनदीप कौर ससुराल में ही गैंगस्टर की पत्नी बनकर रह रही है।


PunjabKesari
हाईकोर्ट में दायर की थी एक महीने की पैरोल की अर्जी 
2016 में शादी नहीं हो पाने के कारण मनदीप ने फिर हाईकोर्ट में एक महीने की पैरोल की अर्जी दायर की थी। उसकी इस अर्जी पर जेल प्रशासन ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि शादी का इंतजाम जेल में ही किया जा सकता है। जेल अथॉरिटी ने कहा कि जेल कांप्लेक्स के गुरुद्वारा साहिब में रस्में पूरी करवाई जा सकती हैं। जेल प्रशासन की इस रिपोर्ट पर मनदीप व पवनदीप कौर का परिवार भी राजी हो गया। उसी के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस अजय तिवाड़ी व जस्टिस हरनरेश सिंह गिल की बेंच ने जेल में शादी के आदेश दिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!