लुधियाना गैंगरेप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड की तलाश जारी

Edited By Mohit,Updated: 20 Dec, 2020 02:40 PM

gangrape accused arrested

बीते कल मुल्लांपुर दाखा के एक गांव में लुधियाना की विवाहिता के साथ पांच नौजवानों द्वारा............

दाखा (राज बब्बर): बीते कल मुल्लांपुर दाखा के एक गांव में लुधियाना की विवाहिता के साथ पांच नौजवानों द्वारा दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार युवकों को काबू कर लिया है। इस वारदात का मास्टर माइंड आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए दाखा थाने की डी.एम.पी. गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि फरार नौजवान जसकरन सिंह ने अपनी बहन के विवाह का बहाना बनाकर लुधियाना की रहने वाली एक विवाहिता जो महंदी लगाने का काम करती है, को महंदी के बहाने एम.बी.डी. मॉल के पास बुलाया और फिर उसको कार में गांव मंडियानी ले गया। जहां उसके चार साथी पहले ही मौजूद थे और पांचों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसको लुधियाना के एक मॉल के बाहर फेंक कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों की कार सहित काबू कर लिया है और फरार नौजवान जोकि मुख्य आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!