Breaking: पंजाब में गैंगवार! कॉलेज में चली गोलियां, मची भगदड़

Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2024 04:49 PM

gang war in punjab

कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोलियां भी चली हैं।

खन्ना : खन्ना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोलियां भी चली हैं। इस दौरान गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। फायरिंग में कॉलेज का एक कर्मचारी घायल हो गया है। वहीं विद्यार्थियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। 

बताया जा रहा है कि कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों की लड़ाई हुई। इस दौरान एक ग्रुप ने पिस्तौल से गोलियां चला दी। कुछ विद्यार्थी प्रिंसिपल के कमरे की ओर भागे तो वहां खड़े कॉलेज के कर्मचारी को गोली गल गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।    

इस संबंध में कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी सतनाम सिंह ने बताया कि कॉलेज के बाहर कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जब फायरिंग की आवाज आई तो वह बाहर देखने गए, इतने में एक बच्चा भाग कर कॉलेज के अंदर चला गया। बाद में किसी ने उस पर गोली चला दी, जो कॉलेज के कर्मचारी हुसन लाल की टांग में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अन्य विवरण का इंतजार है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!