डकाला में गैंगवारः दिन- दिहाड़े नौजवान का गोलियां मार कर कत्ल

Edited By swetha,Updated: 30 Jan, 2020 10:50 AM

gang war in patiala

कत्ल पीछे पुरानी रंजिश बनी कारण

डकाला(नरिन्द्र):हलका सनौर के कस्बा बलबेहड़ा के नजदीक गैंगवार में आज दोपहर बाद कुछ नौजवानों ने दिन-दिहाड़े गोली मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया, जबकि इस हमले में उसके 2 साथी गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीपक (26) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गगड़पुर जिला कैथल के रूप में हुई, जबकि इस हमले में रिंकू पुत्र बंता सिंह निवासी गढ़ा (जिला कैथल), सुखमन सिंह उर्फ सुखा पुत्र परमजीत सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिन-दिहाड़े हुई इस गुंडागर्दी के साथ इलाके में दहशत फैली हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. सिटी वरुण शर्मा, डी.एस.पी. देहाती अजयपाल सिंह, एस.एच.ओ. सदर बिक्कर सिंह, जरनैल सिंह भुल्लर इंचार्ज बलबेहड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया, क्योंकि मामला हरियाणा सरहद के साथ का था इसलिए हरियाणा पुलिस भी घटना वाली जगह पर पहुंच गई। दोनों द्वारा मिल कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार गुरदीप सिंह उर्फ दीपक (26) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गगड़पुर (जिला कैथल), रिंकू पुत्र बंत सिंह निवासी गडढ़ा (जिला कैथल), सुखमन सिंह उर्फ सुखा पुत्र परमजीत सिंह तीनों साथी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा बलबेहड़ा से गांव गगड़पुर को जा रहे थे।

जब ये नौजवान कस्बे की नौगावां सड़क पर पहुंचे तो इस दौरान इनको पीछे से आ रही इनोवा और ऑडी कार ने टक्कर मारी, जिससे तीनों नौजवान मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। तीनों साथियों पर दोनों गाडिय़ों में सवार नौजवानों ने हमला कर दिया और इस दौरान दीपक ने वहां से भागने की कोशिश की पर हथियारों से लैस नौजवानों ने दीपक का पीछा करके उसको थोड़ी दूरी (गांव चोरासौं रोड नजदीक) पर घेर लिया और उसके सिर में 3 गोलियां मारकर उसका कत्ल कर दिया। उसके दोनों साथियों पर भी हमला करके गंभीर जख्मी किया गया। पुलिस टीम ने लाश को कब्जे में ले लिया था और घायल नौजवानों को इलाज के लिए राजिन्दरा अस्पताल में भेज दिया गया था। 

कत्ल हुए नौजवान के परिवार में माता-पिता, 2 भाई, 2 बहनें, पत्नी व 5 साल का बेटा है। दीपक के पिता ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का कत्ल करने वाले सुखी पहलवान, निर्मल निम्मा समाना, काला चीका की उसके बेटे के साथ रंजिश थी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों और साथियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है । घटना पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। जल्दी ही दोषी पुलिस की पकड़ में होंगे।

कत्ल पीछे पुरानी रंजिश बनी कारण 
गुरदीप सिंह उर्फ दीपक (26) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गगड़पुर (जिला कैथल) के कत्ल का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। इस नौजवान का पहले से ही आपराधिक रिकार्ड है। यह नौजवान दिसम्बर में जमानत पर बाहर आया था। 

वारदात को अंजाम देने वाले 7 हमलावरों की हुई पहचान
एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस हमले में शामिल 7 हमलावरों की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है, जबकि 5 से 7 हमलावर अज्ञात शामिल होने का भी अनुमान है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पाॢटयों द्वारा लगातार रेड की जा रही है। जिन हमलावरों की पहचान की गई है उनमें सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा निवासी घमेड़ी थाना चीक हरियाणा, जगदीप सिंह उर्फ काला निवासी चीमा हरियाणा, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी मांगटा, काला निवासी चीका, महावीर निवासी चीका, राजपाल निवासी मांगटा, रमनी निवासी चीका शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!