नाबालिग लड़की को नशीली चीज खिलाकर 4 लड़कों के आगे था परोसा, गंदा धंधा करने वाली महिला गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2022 11:00 AM

gang rape with girl

इसमें उन चार युवकों को भी नामजद किया गया है। जिन्होने नाबालिगा के साथ रेप किया था।

लुधियाना(राज): शहर में एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली एक महिला ने नाबालिगा को बहला फुसला कर अपने घर बुला लिया। फिर उसे नशा देकर चार युवकों के साथ बारी-बारी गैंगरेप करवाया। जब नाबालिगा को होश आया तो उसे जिस्मफरोशी का धंधा करने के लिए डराया धमकाया। नाबालिगा ने सारी घर पहुंच कर महिला मौसी को बताई। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी महिला रीटा रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें उन चार युवकों को भी नामजद किया गया है। जिन्होने नाबालिगा के साथ रेप किया था।

पीडि़ता ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उसकी मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद वह डाबा के सुंदर नगर इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रहने के लिए आ गई थी। उसी इलाके में आरोपी महिला रीटा रानी भी रहती थी। जोकि उसकी मौसी को जानती थी। उसने रविवार की दोपहर को उसे कॉल की और अपने घर पर किसी काम के बहाने से बुलाया था। वह भी उसके घर पर चली गई थी। जहां पर आरोपी महिला ने उसे किसी तरह का नशा दे दिया था। जिस कारण वह बेहोश हो गई थी। फिर उक्त महिला के कहने पर उसके पास आए अलग-अलग चार युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता क कहना है कि महिला उससे जिस्मफरौशी का धंधा करवाना चाहती थी। इसलिए उसने उसके साथ ऐसा किया।

उधर, एस.एच.ओ. रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला रीटा रानी पर कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत पेश किया गया था। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पीडि़ता का मैडीकल करवाया जा रहा है। बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!