केजरीवाल से दोस्ती पक्की है, मैंने सिर्फ AAP का दामन छोड़ा है: फूलका

Edited By Suraj Thakur,Updated: 16 Jan, 2019 03:46 PM

friendship with kejriwal is confirmed phoolka

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व नेता एचएस फूलका ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है, केजरीवाल से उनकी दोस्ती अभी भी बरकरार है।

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व नेता एचएस फूलका ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है, केजरीवाल से उनकी दोस्ती अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद यह चर्चा हुई कि वह भाजपा में शामिल होंगे पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फूलका ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह सिख सेवा संगठन के सहारे SGPC और अकाल तख्त से राजनीतिक कब्जा हटवाएंगे।PunjabKesari

राज्यसभा में जाने की कोई योजना नहीं... 
राज्यसभा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है। गत दिनों फूलका को 1984 दंगों में न्याय दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और विजय गोयल ने सम्मानित किया था। जिससे उनकी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जबकि फूलका ने कहा कि विजय गोयल उनके मित्र हैं और वह उनसे अक्सर मिलते रहते हैं। केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनका काम करने का तरीका अलग है और वह इससे सफलता हासिल कर रहे हैं।PunjabKesari

इसलिए हुए थे केजरीवाल से मतभेद...
केजरीवाल से मतभेदों को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 60-70 पर्यावेक्षेक नियुक्त करने पर वह पार्टी के खिलाफ हो गए थे। चूंकि इन पर्यावेक्षकों के जरिए केजरीवाल पंजाब पर कब्जा करना चाहते थे। वह बताते हैं कि इसी दौरान उन्होंने पार्टी से दूरी बनाने शुरू कर दी थी। विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा उन्होंने इसलिए दिया था कि 2018 में दिल्ली बार काउंसिल ने उन्हें 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले की सुनवाई के लिए पेश होने से रोका, क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लाभ के पद पर थे।  उन्होंने दूसरा इस्तीफा अपने दाखा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से दिया, जबकि तीसरा इस्तीफा उन्होंने हाल ही में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!