Edited By Urmila,Updated: 01 Feb, 2026 10:21 AM

पंजाब के लुधियाना में मोंटी कार्लो फैशन लिमिटेड के वेयरहाउस में ऑनलाइन ऑर्डर पैकिंग के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
लुधियाना (गीतांजलि) : पंजाब के लुधियाना में मोंटी कार्लो फैशन लिमिटेड के वेयरहाउस में ऑनलाइन ऑर्डर पैकिंग के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एग्जिक्यूटिव सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि बाकी 2 फरार है। उनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
31 जनवरी को हुआ हेरा-फेरी का खुलासा
शिकायतकर्ता के अनुसार मैनेजर निवासी भाई हिम्मत सिंह नगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी नितिश पाठक बतौर एग्जिक्यूटिव कंपनी के ऑनलाइन ऑर्डर की पैकिंग का काम करता था। 31 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन ऑर्डर में एक पीस की जगह 16 गारमेंट्स पैक कर दिए गए। इसी तरह 29 जनवरी 2026 को किए गए एक अन्य ऑर्डर में भी एक पीस के बजाय 12 पीस निकले।
कंपनी को शक होने पर जांच की गई, जिसमें सामने आया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की गड़बड़ी कर चुका था और अतिरिक्त गारमेंट्स पैक कर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपी द्वारा पैक किया पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपी नितिश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य हीना निवासी बीआरएस नगर और बेदी मेडिकोज निवासी बूथ नंबर 75 राजगुरु नगर मार्केट है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here