आह हुंदी ए किस्मत...! विदेश जाने के लिए नहीं पकड़ सका फ्लाइट, पंजाब में ही मिल गया खजाना

Edited By Urmila,Updated: 17 Apr, 2026 06:05 PM

fortune overturned of punjabi boy

विदेश से छुट्टियां मनाने पंजाब आए एक लड़के की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि अब उसे अपने सपने पूरे करने के लिए अपने परिवार को छोड़ने की जरूरत नहीं है।

लुधियाना (महिंद्रू): विदेश से छुट्टियां मनाने पंजाब आए एक लड़के की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि अब उसे अपने सपने पूरे करने के लिए अपने परिवार को छोड़ने की जरूरत नहीं है। जब वह छुट्टियों के बाद वापस विदेश जा रहा था, तो उसकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और यहां उसने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली।

दरअसल, लुधियाना के कुहाड़ा के रहने वाले शमिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी से 25 लाख रुपये का इनाम जीता है। शविंदर सिंह हंगरी में एक मुर्गी फार्म पर काम करता है और अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पंजाब आया था। जब वह वापस विदेश जाने लगा, तो उन्हें पता चला कि उसकी टिकट कैंसिल हो गई है। वह कुहाड़ा मार्केट में रुके और 100 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम निकला। उन्होंने कहा कि इन पैसों से उनका घर बनाने का सपना पूरा होगा, क्योंकि विदेश में इतने पैसे जमा करने में उन्हें बहुत समय लग जाता। इस लॉटरी से उनकी कई उम्मीदें पूरी होंगी। इस बीच, परिवार में भी खुशी का माहौल है। शमिंदर और उनके परिवार को पूजा लॉटरी से सम्मानित भी किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!