Ludhiana : पूर्व  Resturant मालिक चला रहा था यह कारोबार, गिरफ्तार, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2024 04:59 PM

former restaurant owner arrested in ludhiana

साऊथ सिटी रोड़ पर दड़े सट्टे का काम करने वाले एक पूर्व रेस्तरां मालिक को थाना पीएयू की पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी वरुण बग्गा है, जोकि शहीद भगत सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से सट्टे का कैश भी बरामद किया है।

लुधियाना (राज): साऊथ सिटी रोड़ पर दड़े सट्टे का काम करने वाले एक पूर्व रेस्तरां मालिक को थाना पीएयू की पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी वरुण बग्गा है, जोकि शहीद भगत सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से सट्टे का कैश भी बरामद किया है। थाना पीएयू में आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान उन्हे सूचना मिली कि आरोपी वरुण बग्गा जोकि दड़ा सट्टा लगाने का काम करता है और साऊथ सिटी स्थित डीपीएस स्कूल के सामने सट्टा लगवा रहा है। इस पर पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड कर दी और आरोपी को पकड़ लिया। उस समय आरोपी से सट्टे की रकम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में जमानती धारा होने के कारण उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!