मानसिक परेशानी के चलते पूर्व फौजी ने खुद को मारी गोली

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2020 10:27 AM

former military shot himself

मानसिक परेशानी के चलते गत रात एक पूर्व फ़ौजी ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची

गुरदासपुर (विनोद):  मानसिक परेशानी के चलते गत रात एक पूर्व फ़ौजी ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान पूर्व फ़ौजी अमरीक सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी मगलसैन के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक जब अमरीक की पत्नी का देहांत हुआ था तब से ही वह काफ़ी परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!