निर्माणाधीन घर की छत से गिरने के कारण पूर्व कांग्रेसी सरपंच की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Dec, 2020 12:54 PM

former congress sarpanch died due to fall from roof

पूर्व कांग्रेसी सरपंच की अपने ही घर की निर्माणाधीन छत से गिरने के कारण मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़(परमजीत सिंह मोमी): गांव धुत खुर्द (नजदीक अड्डा सर्हा) में पूर्व कांग्रेसी सरपंच की अपने ही घर की निर्माणाधीन छत से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह (52) पुत्र फकीर चंद गत रात अपने ही घर में छत पर किसी काम के लिए गए हुए थे। अचानक ही छत से नीचे गिरने के कारण सिर में गहरी चोट लग गई, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गुरबचन सिंह अपने पीछे पत्नी, 2 बेटे और 2 बेटियों को छोड़ गया है। 

उक्त पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह मौजूदा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के साथ संबंध रखता था और उनकी दुखद मौत पर मुख्यमंत्री, पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां हलका शाम चौरासी से विधायक पवन कुमार आदिया और जिला यूथ कांग्रेस के जिला सरपंच दमनदीप सिंह बिल्ला नर्याल और गांववासी प्रसिद्ध समाज सेवक चौधरी हरदेव सिंह धुत और चौधरी कमल धुत ने गहरे दुख का प्रकटावा किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!