पूर्व फौजी से लूट की कहानी में नया मोड़, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2025 11:56 AM

former army man robbery case

पुलिस पड़ताल में सच सामने आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बठिंडा (विजय): गत दिन गांव गहरी बारा सिंह के नजदीक पूर्व फौजी से हुई 15 लाख रुपए की लूट की कहानी झूठी निकली। उक्त पूर्व फौजी ऑनलाइन गेमिंग में रकम हार गया था और अपने परिवार का सामना करने से घबरा रहा था। इसी कारण उसने लूट की फर्जी कहानी बना ली। पुलिस पड़ताल में सच सामने आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डी.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि थाना कोटफत्ता पुलिस को गत दिन पूर्व सैनिक अवतार सिंह निवासी कोटली खुर्द से 15 लाख रुपए लूट होने की सूचना मिली थी। अवतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह आई.डी.एफ.सी. बैंक से 15 लाख रुपए निकलवाकर ले जा रहा था तो गांव गहरी बारा सिंह के नजदीक एक लड़के व लड़की ने उसे रोककर कोई जहरीला जूस पिला दिया और पैसे छीनकर ले गए।

इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पूर्व सैनिक अवतार सिंह आई.डी.एफ.सी. बैंक गया ही नहीं था। इसके बाद जब पुलिस ने अवतार सिंह से पूछताछ शुरू की तो उसने सारी कहानी बयान कर दी। अवतार सिंह ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई थी, जिसमें वह 1 करोड़ से अधिक रुपए हार गया।

उसने बताया कि पहले उसका वेतन आता था तो वह सारे पैसे जुए में लगा देता था। करीब 2 माह पहले ही वह सेना से सेवानिवृत्त हुआ था, जिसके बाद उसे ग्रैच्युटी व अन्य पैसे मिले थे, जो सारे वह जुए में हार गया। उसने बताया कि अब उसके मां-बाप व पत्नी उससे पैसों के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन उसके पास कोई पैसा नहीं बचा था।

इस शर्मिंदगी से बचने के लिए उसने लूट की उक्त योजना बनाई, ताकि अपने परिजनों को बता सके कि उसके पैसे कोई लूटकर ले गया है। सारी कहानी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!