पूर्व अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने SIT को लिखा पत्र, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 20 Jul, 2024 05:07 PM

former akali leader bikram majithia wrote a letter to sit

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा एसआईटी (SIT) को पत्र लिखने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा एसआईटी (SIT) को पत्र लिखने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी मुताबिक, मजीठिया ने पत्र में उनके खिलाफ एनडीपीएस केस की जांच कर रही एसआईटी को बताया कि वह जांच एजेंसी के आगे पेश नहीं होंगे। 

मजीठिया ने बताया कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में उनके रैगुलर जमानत रद्द करवाने के लिए दायर विशेष लीव पटीशन (एसएलपी) के मामले में वकीलों की सहायता के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। बिक्रम मजीठिया ने अपने वकील दमनबीर सिंह सोबती द्वारा एसआईटी (SIT) को सूचना भेजी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी इस बात को जानती थी कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। 

इस पत्र में आगे लिखा कि अकाली दल उनके खिलाफ दर्ज एनडीपीएस मामले में अब तक बनाई सभी जांच टीमें (SIT) के आगे पेश होत रहे हैं। आज जानबूझ कर उनकी एसआईटी के आगे पेशी रखी गई थी ताकि वह कानून तक पहुंच न कर सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!