पहली पत्नी से हो चुका है तलाक, दूसरी को सड़क पर डंडों से पीटा

Edited By Suraj Thakur,Updated: 10 Sep, 2019 03:01 PM

first wife is divorced second wife is beaten on the street

जालंधर के मखदूमपुरा में एक युवति को उसके ससुराल वालों ने बीच सड़क पर डंडों से पीट डाला।

जालंधर। जालंधर के मखदूमपुरा में एक युवति को उसके ससुराल वालों ने बीच सड़क पर डंडों से पीट डाला। इस दौरान लड़की के माता-पिता ने जब विरोध किया तो उनको भी नहीं बख्शा गया। बताया जा रहा है कि युवति के पति की यह दूसरी शादी है। उसका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उसका परिवार शादी के चार माह होने के बाद उसकी चार बार पिटाई कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।     

हिमाचल के रहने वाले युवति के पिता सुरिंदर कुमार ने बताया कि चार महीने पहले उनकी बेटी उर्वशी की शादी विनय नाम के युवक के साथ हुई है । विनय पासपोर्ट दफ्तर में काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनय शादी के बाद से ही उर्वशी को  पीटने लगा है। पता चलने पर वह जब भी अपनी बेटी को मिलने जाते हैं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
बीते सोमवार को भी उनकी बेटी का फोन आया कि उसे उसके ससुराल वाले घर से निकालना चाहते हैं। जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर उनकी भी डंडों से पिटाई की गई। थाना चार के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!