Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2026 11:44 AM

थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपी के खिलाफ कार सवार दंपति के ऊपर गोलियां चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल): थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपी के खिलाफ कार सवार दंपति के ऊपर गोलियां चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता गगनदीप अरोड़ा वासी बाल सिंह नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 7 नवंबर की रात को वह अपनी पत्नी नवनीत कौर के साथ अपनी क्रेटा कार में साउथ सिटी से खाना खाकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान पीएयू के गेट नंबर 8 के सामने एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने अपनी एक्टिवा कार के सामने तिरछी खड़ी कर दी। इसके बाग जब उन्होंने उक्त व्यक्ति को एक्टिवा आगे लगाने के बारे में पूछा तो एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा उनके साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी गई।
उसके बाद उक्त व्यक्ति पिस्टल के साथ उनके ऊपर गोलियां चलाने लगा। कार में बैठे दंपति ने अपनी कार को वहा से भागना शुरू कर दिया परंतु एक्टिवा सवार व्यक्ति उनका पीछा करता रहा और उनकी कार के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा पीछे से गोलियां चलाता रहा। इससे कार में पीछे गोलियां लगी। इसके बाद वह अपनी कार भागकर दूसरे रास्ते पर चले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच करने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here