Breaking: पंजाब में पूर्व MLA के पोते पर ताबड़तोड़ Firing
Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2025 02:53 PM

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : गुरदासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पूर्व MLA हरबंस सिंह घुम्मन के पोते पहलजीत सिंह पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में पहलजीत सिंह को 3 गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार पहलजीत सिंह अपने खेत से वापस घर आ रहे थे कि तभी रास्ते में बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह हमला किस कारण किया गया, इसकी जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here