Edited By Kamini,Updated: 31 Aug, 2026 01:16 PM

मोहाली में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, मोहाली के खेड़ा गांव में बर्थडे मना रहे कुछ युवकों की बाइक सवार 2 युवकों से किसी बात पर बहस हो गई।
मोहाली : मोहाली में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, मोहाली के खेड़ा गांव में बर्थडे मना रहे कुछ युवकों की बाइक सवार 2 युवकों से किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। घायल युवक की पहचान सलमान (18) के रूप में हुई है जिसे फायरिंग के दौरान एक गोली हाथ में लगी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके साथ ही एक लड़की भी घायल हो गई, जिसकी पहचान सुमन के रूप में हुई है। घटना के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल सलमान और सुमन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। इसके अलावा घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर फेज-1 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई।
बर्थडे पार्टी मना रहे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात मोहाली के खेड़ा गांव के पास हुई। यहां कुछ युवक बर्थडे मना रहे थे। केक काटा जा रहा था। इसी दौरान सलमान भी वहां पहुंच गया था। इसी मौके पर कुछ युवक वहां आए और किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और उन पर चाकू से हमला करने के साथ फायरिंग भी की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली सलमान के हाथ में लगी। सलमान के भाई के मुताबिक, वह और सुमन दोनों वहां साथ में गए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वे वहां किसके साथ और किस वजह से पहुंचे थे। सुमन चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here