Model Town Firing Case में पुलिस को मिली सफलता, हथियारों सहित 2 आरोपी काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Dec, 2025 06:00 PM

firing accused arrested in jalandhar

मामले की आगे की कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने...

पंजाब डैस्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जिम ऑफ द ग्रिड के पास मॉडल टाउन जालंधर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल 2 फरार आरोपियों को 2 पिस्तौल .32 बोर और 2 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जेअंत पुरी, ए.डी.सी.पी.-II हरिंदर सिंह गिल और ए.सी.पी. (डी) अमरबीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार (इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ) और एस.एच.ओ. बलविंदर कुमार की पुलिस टीमों ने अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया कि यह मामला नं. 122 दिनांक 2 जुलाई, 2025 को धारा 109, 62, 61(2) बी.एन.एस. 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले 23.7.2025 को भूपिंदर सिंह (निवासी गढ़ुपर, थाना औड़, जिला एस.बी.एस. नगर) को गिरफ्तार कर उससे 1 पिस्तौल .32 बोर और 1 जिंदा राउंड बरामद किया था। 

मामले की आगे की कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर, 2025 को गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रज्जत पुत्र सुरजीत सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (दोनों निवासी फोलड़ीवाल, थाना सदर जालंधर) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनसे 2 पिस्तौलें .32 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। 

आरोपी रज्जत के खिलाफ पहले से 1 मामला दर्ज है जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और गहन पूछताछ जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!