बटाला में आग का कहर: बिस्किट गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2026 09:09 AM

fire wreaks havoc in batala

बटाला में बिस्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बटाला (साहिल, योगी): बटाला में बिस्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार  दोपहर बाहरी इलाके में हाथी गेट पर मौजूद एक बिस्किट गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए एजेंसी के मालिक राजा मल्होत्रा ​​ने बताया कि बाहरी इलाके में हाथी गेट पर उनका बिस्किट गोदाम है, जहां उन्होंने लाखों रुपये के बिस्किट लाकर रखे थे।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि दोपहर में गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर रखे लाखों रुपये के बिस्किट जलकर राख हो गए, लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचित किया। इस बीच, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों, ड्राइवर दलजीत सिंह हैप्पी धौलपुर, पूरन सिंह, एसएफओ राकेश कुमार, फायरमैन मनिंदर, सुमित मल्होत्रा, परमिंदर सिंह, पंकज कुमार, लवप्रीत और वरिंदर ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकानदार को लाखों का नुकसान हो चुका था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!