Edited By Tania pathak,Updated: 14 Oct, 2020 01:28 PM
आग की ऊंची लपटें देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना से आसपास...
जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन में आज सुबह पंजाबी जूतियों की मशहूर दुकान अरोड़ा पंजाबी जूती स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने चंद मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की ऊंची लपटें देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे हुई इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। आग लगने का मुख्य कारण शॉट-सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग ने पहुँच कर करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। वही दुकान मालिक से बात करने पर पता चला कि करीब दो से चार लाख का नुक्सान हुआ है।