मेन बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2024 04:14 PM

fire broke out in a shop in the main market

फिरोजपुर के मल्लांवाला में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है।

फिरोजपुर : फिरोजपुर के मल्लांवाला में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत रात मल्लांवाला के मेन बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान से लोगों ने धुंआ निकलता हुआ देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी मालिक को दी। इस कारण दुकान में पड़ा लाखों का सामान जल कर राख हो गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि रात 9 बजे के करीब उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इस कारण उनका 15-16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण यह आग लगी है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!