Edited By Kalash,Updated: 30 Mar, 2025 05:05 PM

5 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता के विरुद्ध थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बटाला (बेरी, साहिल, योगी): 5 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता के विरुद्ध थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी एस.आई. नवजोत कौर ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी लड़की की आयु 5 महीने है और लड़की होने के कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालों ने उसको तंग परेशान करना शुरू कर दिया जिसके बाद वह अपने मायके आ गई।
उसने बताया कि तिथि 23 मार्च को उसका पति उसके घर आया और दोपहर के समय जब वह उसकी बच्ची को लेकर कमरे में बैठा हुआ था। इस दौरान अचानक उसकी बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी और जब वह कमरे में गई तो उसका पति उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने बताया कि जब उसने अपने पति को ऐसा करने से रोका तो वह उसको धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर उसके पति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here