तेज रफ्तार कार ने 9 महीने की गर्भवती महिला को दी दर्दनाक मौ/त, 2 बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2025 04:38 PM

9 month pregnant woman death

नेशनल हाईवे पर एक स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के सिविल अस्पताल के बाहर नेशनल हाईवे पर एक स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार 9 महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति, उनकी दो छोटी बेटियां और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिरते हुए सामने से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा से टकरा गया, जिससे उस रिक्शा का चालक और एक अन्य यात्री भी घायल हो गए। कुल मिलाकर इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई और 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतका, जो कि 9 महीने की गर्भवती थी, अपने पति और दो छोटी बेटियों के साथ पठानकोट के गांव सरना से गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में नियमित जांच के लिए आ रही थी। जैसे ही उनका ई-रिक्शा सिविल अस्पताल के मोड़ पर पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ई-रिक्शा बेकाबू होकर सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में गर्भवती महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका पति, दोनों मासूम बेटियां, दोनों ई-रिक्शा चालक और एक अन्य सवारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!