दिनदहाड़े झपटमारी: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

Edited By Urmila,Updated: 11 Feb, 2026 04:08 PM

daylight robbery

गुरदासपुर में लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गुरदासपुर कलानौर रोड पर गांव गोसल के पास हुई।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गुरदासपुर कलानौर रोड पर गांव गोसल के पास हुई, जहां पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने कलानौर से अपने गांव मानेपुर जा रही स्कूटी पर बैठी महिला की दोनों बालियां झपट लीं और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

robbery

हालांकि स्कूटी चला रही लड़की और पीछे बैठी महिला बाल-बाल बच गईं। आपको बता दें कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर रोड होने की वजह से इस रोड पर काफी ट्रैफिक रहता है, बावजूद इसके दिनदहाड़े यह घटना होने के बाद भी मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए, जिस पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला मंजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर मायके से अपने गांव मानेपुर जा रही थीं। जब वे गोसल के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आए, वे उनके नजदीक आए और मोटरसाइकिल की रफ्तार धीम की  और पीछे बैठे लड़के ने झट से उनकी दोनों बालियां उतार लीं। वहीं, मौके पर जमा हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि ऐसी घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं। पुलिस को इन स्नैचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!