पंजाब में भारी बारिश का Alert! मौसम विभाग ने जारी की Warning

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2025 08:26 AM

heavy rain alert in punjab

पंजाब में एक बार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते पंजाब व हरियाणा के जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि, आज 29 जून को पंजाब के कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है वहीं 30 जून से 2 जुलाई तक पंजाब में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

29 जून को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, मोहाली, रूपनगर जैसे जिलों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

30 जून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 1 जुलाई और 2 जुलाई को पठानकोट, रूपनगर, पटियाला समेत कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!