Edited By Urmila,Updated: 22 Aug, 2026 01:50 PM

कस्बा हरिके पत्तन नजदीत पड़ते गांव रत्ता गुद्दा से रोजी-रोटी के लिए कनाडा गए 40 साल के दविंदर सिंह संधू की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
हरिके पत्तन/तरनतारन : कस्बा हरिके पत्तन नजदीत पड़ते गांव रत्ता गुद्दा से रोजी-रोटी के लिए कनाडा गए 40 साल के दविंदर सिंह संधू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दविंदर सिंह पहले सिंगापुर और फिर दुबई चले गए थे। वह 2022 में वर्क परमिट पर कनाडा गए थे। दविंदर कनाडा के सरी शहर में ट्रक ड्राइवर थे। कल काम करते समय हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
दविंदर सिंह शादीशुदा थे और उनकी 11 और 9 साल की 2 बेटियां हैं। दविंदर सिंह का पूरा परिवार गांव रत्ता गुद्दा में रहता है। जैसे ही परिवार को यह दुखद खबर मिली, परिवार में दुख की लहर दौड़ गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here