अब किसानों ने रुकवाई बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2021 10:01 AM

farmers stopped shooting of bobby deol s film

किसानों ने बॉबी देओल की फिल्म ‘लव होस्टल’ की शूटिंग रुकवा दी है।

डकाला(नरिंदर): किसानों ने बॉबी देओल की फिल्म ‘लव होस्टल’ की शूटिंग रुकवा दी है। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेताओं को जब यह पता चला कि पटियाला बाईपास और डकाला रोड नजदीक अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म ‘लव होस्टल’ की शूटिंग की जा रही है तो फिल्म की शूटिंग को रुकवा दिया। 

बता दें कि इससे पहले भी  पटियाला जिले में देवीगढ़ के समीप मेहोन गांव के एक मकान में शूटिंग रुकवाई गई थी। जुल्कान थाने के निरीक्षक हरमनप्रीत सिंह के अनुसार करीब 150-200 लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने फिल्म की शूटिंग रूकवा दी थी। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा थाकि वे शूटिंग नहीं होने देंगे क्योंकि अभिनेता के परिवार से किसी ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बयान नहीं दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बॉबी देओल मौके पर मौजूद नहीं थे। ‘लव हॉस्टल' अपराध पर आधारित एक फिल्म है और उसमें विक्रांत मैसे एवं सान्य मल्होत्रा भी हैं। इससे पहले किसानों ने जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म ‘गुडलक जेरी' की शूटिंग तीन बार रूकवायी थी। उन्होंने मांग की थी कि कपूर प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बयान दें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!