कृषि बिलों के खिलाफ किसानों को मिला NRI का साथ, कई युवकों ने विदेश यात्राओं को किया रद्द

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Sep, 2020 06:14 PM

farmers get nri s support against agricultural bills

वीजा आ गए थे परन्तु उन्होंने भी विदेशों में जाना रद्द कर दिया। युवकों ने कहा कि पंजाब के किसान को नौजवान पीढ़ी की ज़रूरत है क्योंकि लगातार खेती घाटे की तरफ जा रही है...

लुधियाना (नरिन्दर महिंद्रू): लुधियाना में दिए गए धरने दौरान किसान जत्थेबंदी को समर्थन देने एनआरआई पहुंचे। इस दौरान बड़ी तदाद में आए एनआरआई युवकों ने कहा कि अब पंजाब को उनकी जरूरत है और वह बाहर जाना रद्द कर अपने पुरखों का साथ देंगे और कई नौजवान ऐसे भी थे, जिन्होंने विदेशी यात्राओं को ही रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की किसान को पढ़े-लिखे नौजवानों की ज़रूरत है।

PunjabKesari

युवकों ने कहा कि पंजाब के किसान को नौजवान पीढ़ी की ज़रूरत है क्योंकि लगातार खेती घाटे की तरफ जा रही है और सरकारें किसानों का शोषण कर रही है, जिस कारण अब नौजवानों को विदेशों को छोड़ कर खेती की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भी वह अपने परिवार का साथ देने के लिए धरनों में पहुँचे हैं अब वह अपने हकों प्रति अच्छी तरह जान गए हैं और संघर्ष करना जानते हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इसी कारण ही आज वह इन धरनों के लिए शामिल हुए हैं। कई युवक ऐसे भी थे, जिनके वीजा आ गए थे परन्तु उन्होंने भी विदेशों में जाना रद्द कर दिया। युवक किसानों ने कहा कि आज किसान को नौजवान पीढ़ी की ज़रूरत है और यदि आज वह पंजाब छोड़ कर चले गए तो ये खत्म हो जायेगी और उनके पुरखों का बड़ा नुक्सान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!