हंस राज हंस का विरोध करने वाले किसान होंगे गिरफ्तार, जारी हुए Warrant

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2024 12:04 PM

farmer protest

पूर्व सांसद हंस राज हंस का विरोध करने वाले किसानों पर कार्रवाई की तैयारी हो गई है।

फरीदकोट: पूर्व सांसद हंस राज हंस का विरोध करने वाले किसानों पर कार्रवाई की तैयारी हो गई है। बीजेपी नेता का विरोध करने वाले 2 किसान नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है।  

जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट के SDM ने 2 किसान नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।  SDM ने राजिंदर पाल सिंह वाला और नौनिहाल सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इसके साथ ही दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं ने फरीदकोट से बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस का विरोध किया था। इसी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वारंटों के आधार पर वह न तो अदालत में पेश होंगे और न ही गिरफ्तारी देंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!