केंद्रीय जेल फरीदकोट में हेरोइन सप्लाई करने आया पेस्को कर्मचारी काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2026 02:29 PM

faridkot central jail pesco employee arrest

थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने केंद्रीय जेल फरीदकोट में हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में एक पेस्को कर्मचारी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

फरीदकोट (राजन): थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने केंद्रीय जेल फरीदकोट में हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में एक पेस्को कर्मचारी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुलजम की पहचान जसविंदर सिंह निवासी जलालेआणा, जिला फरीदकोट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमजीत सिंह भुल्लर सहायक सुपरडेंट द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि हेड वार्डर करणबीर सिंह ने ड्यूटी दौरान पेस्को कर्मचारी जसविंदर सिंह के सुबह ड्यूटी पर आने समय उसकी बारीकी से शारीरिक तलाशी ली। तलाशी दौरान उसकी पैंट की जेब से 7 ग्राम हेरोइन सहित एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पूछताछ दौरान मुलजम ने बताया कि वह यह हेरोइन ब्लॉक नंबर-01 की बैरक नंबर-01 में बंद हवालाती गगनदीप सिंह को सप्लाई करने आया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिटी फरीदकोट के सब इंस्पेक्टर नवनीत सिंह ने दोनों मुलजमों के खिलाफ मामला दर्ज कर उक्त पेस्को कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!