महेंद्र सिंह हत्या मामला:  पुलिस ने 5 कथित हत्यारों को किया गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 18 Apr, 2021 06:43 PM

famous mahendra singh murder case police arrested 5 alleged killers

कुछ दिन पहले फिरोजपुर के गांव में महेंद्र सिंह (35) पुत्र रंजीत सिंह की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में गुरूहरसहाय पुलिस ने इंस्पेक्टर एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह के नेतृत्व में 5 कथित हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है,

फिरोजपुर/ गुरूहरसहाय (कुमार ,सुनील, विक्की): कुछ दिन पहले फिरोजपुर के गांव में महेंद्र सिंह (35) पुत्र रंजीत सिंह की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में गुरूहरसहाय पुलिस ने इंस्पेक्टर एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह के नेतृत्व में 5 कथित हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे 32 बोर रिवाल्वर, 12 बोरबंदूक ,35 कारतूस और हत्या में प्रयोग किए गए 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। 

यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भगीरथ सिंह मीणा ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि गुरूहरसहाय पुलिस द्वारा महेंद्र सिंह की हत्या को लेकर शिकायतकर्ता मुद्दई निर्मल सिंह पुत्र रंजीत सिंह के बयानों पर दर्ज किए गए मुकदमा नंबर 40 में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 15 अप्रैल को दो नामजद लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि 3 को आज गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में एस.पी. ऑपरेशन गुरमीत सिंह चीमा, डी.एस.पी. रविंदर सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ ने मिलकर काम किया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता  मुद्दई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि 14 अप्रैल को उसका भाई महेंद्र सिंह और भतीजा गुरचरण सिंह मोटरसाइकिल पर दवाई लेने के लिए जा रहे थे, तो रास्ते में  गुरुदेव सिंह व सतनाम सिंह पुत्र संता सिंह ,सुखविंदर सिंह व जसविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह, परमजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह, बुद्ध प्रकाश व मनजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह और बगीचा सिंह पुत्र संता सिंह ने उन पर हमला करते हुए मारपीट की। एस.एस.पी. ने बताया के इस मामले में पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए 15 अप्रैल को बगीचा सिंह और परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और आज गुरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।

क्या है मामला?
एस.एस.पी. ने बताया कि दोनों पार्टियों में जमीन को लेकर झगड़ा चला आ रहा है और इसी रंजिश को के कारण महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे के आरोपी गुरदेव सिंह व अन्य के खिलाफ के खिलाफ थाना गुरूहरसहाय में पहले से ही आई.पी.सी. की धारा 341, 427, 323 ,324 और 307, 341 ,148, और 149 के तहत मुकदमें दर्ज हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस इस केस में पहले दिन से ही बड़ी मेहनत व लगन के साथ काम कर रही है।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!