पंजाब के Entry Points सील, बड़े स्तर पर शुरू हुई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2025 03:19 PM

entry point seal

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 7 घंटे ...

मानसा(संदीप मित्तल) : पंजाब सरकार की ओर से चल रहे युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना के नेतृत्व में जिला पुलिस ने ऑप्रेशन सील-14 के तहत 8 इंटर स्टेट बॉर्डरों पर नाकाबंदी कर चैकिंग की।

पुलिस ने इस दौरान नाकों पर नशीले पदार्थों की तस्करी और समाज विरोधी तत्वों को काबू करने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 7 घंटे चैकिंग अभियान चलाया, जिसमें 2 एस.पी., 3 डी.एस.पी., 5 थाना इंचार्जों सहित 103 कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। पुलिस की ओर से बोहा से रतिया, सरदूलगढ़ से सिरसा, सरदूलगढ़ से रोड़ी, बरेटा से जाखल और सरदूलगढ़ से रतिया इंटर स्टेट बॉर्डरों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन चालकों की चैकिंग की गई।

एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 168 वाहनों और 46 शकी व्यक्तियों की चैकिंग की गई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान भी काटे गए। उन्होंने बताया कि भविष्य से भी इंटर स्टेट नाकाबंदी कर जिले के हरियाणा सीमा से सटे बार्डरों को सील कर गैर कानूनी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके बड़ी बरामदगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में अमन कानून की व्यवस्था को हर हाल कायम रखा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!