पंजाब में Encounter, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2024 11:36 AM

encounter in punjab

मोगा के रहने वाले आरोपी को कल देहरादून से गिरफ्तार कर मोगा लाया गया था।

मोगा : मोगा के रहने वाले आरोपी को कल देहरादून से गिरफ्तार कर मोगा लाया गया था। आज मोगा की एम.पी. बस्ती में आरोपी ने अपनी पिस्तौल से पुलिस पर 2 फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए जिसमें 1 गोली आरोपी के बाएं पैर में पर लगी और पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इस आरोपी पर पहले भी 17 मामले दर्ज हैं।    

इस संबंध में जानकारी देते हुए मोगा के एस.एस.पी. अजय गांधी ने बताया कि मोगा के रहने वाले सुनील कुमार बाबा जिस पर पहले भी 17 मामले दर्ज हैं। उसने 2 भाइयों पर हमला किया था और फिर वहां से फरार हो गया था। कल मोगा पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था और उसके बताने पर आज उसे बरामदगी के लिए MP बस्ती लाया गया था। उसने वहां 2 पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिए और भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा 2 जवाबी फायर किए गए, जिससे सुनील कुमार के पैर पर गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। इलास के लिए उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!