शर्मनाक: झाड़ियों में फेंकी नवजन्मी बच्ची, पुलिस ने बरामद की लाश

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Nov, 2020 10:21 AM

embarrassing newborn girl thrown in bushes

प्राथमिक जांच में लग रहा है कि किसी ने जन्म लेती बच्ची को झाड़ियों में फैंक दिया है। पुलिस की तरफ से घटनास्थल के आस-पास स्थित रिहायशी कॉलोनियों में...

जीरकपुर (गुरप्रीत /मेशी): कालका चौंक पर स्थित पारस डाउन टाऊन सकेयर माल नजदीक यादविंद्र कॉलोनी में झाड़ियों में एक नवजन्मी बच्ची की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्ज़े में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बलटाना चौंकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि शाम पांचबजे पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को अस्पताल ले कर गए और वहाँ डाक्टरों ने बच्ची मृतक घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि किसी ने जन्म लेती बच्ची को झाड़ियों में फैंक दिया है। पुलिस की तरफ से घटनास्थल के आस-पास स्थित रिहायशी कॉलोनियों में पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!